ये बहुत कम लोग जानते हैं कि बादाम(Almonds) हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो ये जरूरी नहीं है। बादाम खाने के नुकसान भी हैं। कई बार लोगों को ये पता नहीं होता कि कितना बादाम खाना चाहिए। स्नैक्स में बादाम को हेल्दी समझ कर ढेर सारा इसे खा लेना फायदे की जगह नुकसान देता है।
बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस,विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन ,हेल्दी फैट और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, इसलिए ये कई बीमारियों को दूर करने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
बादाम खाने के फायदे-
- बादाम ओवर इटिंग रोकने में हेल्प करता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनिरल्स आपके पेट को देर तक भरा रखते हैं।
- बादाम(Almonds) डाइबिटिज में भी काफी फायदेमंद है। अमेरिकन डाइबिटिज एसोसिएशन ने भी ये माना है।
- बादाम हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में होता है।
- भीगे बादाम में विटामिन बी कांप्लेक्स होता है और ये कैंसर को रोकता है।
- जिन्हें लैक्टोज और ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें बादाम वाला दूध पीना चाहिए।
- बादाम खाने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- बादाम बालों के साथ स्किन के लिए भी बेहद अच्छा होता है। विटामिन ई और प्रोटीन बाल को मजबूत बनाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
Comments
Post a Comment